रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित सेंट मेरिज स्कूल के समीप बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि बछड़े से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र में प्रधानपुर निवासी संदीप कुमार सिंह उर्फ भोलू (30) और डेहरी निवासी प्रद्युम्न सिंह (25) अठिलापुरा से बाइक से घर आ रहे थे। सड़क पार कर रहे बछड़े से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इसमें बाइक चालक संदीप कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल प्रद्युम्न सिंह को रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप कुमार सिंह दो भाई एवं एक बहनों में सबसे छोटा था। संदीप की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी वर्षा एवं माता मुन्नी देवी को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।