सहतवार। ग्रामसभा भोपतपुर में बुधवार की रात करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। भोपतपुर निवासी पशुराम चौहान 65 वर्ष पुत्र रामायन चौहान बुधवार की रात अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। तभी अचानक उसमें बिजली आ गई। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परशुराम के तीन लड़के व दो लड़कियां है। उसकी मौत से परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद