फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के पीछे करते समय टकराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सिकंदरपुर मार्ग पर बेल्थरा बाजार ग्राम के पास बुधवार को अपराह्न पीछे करते समय पिकअप से बाइक टकरा गई और अनियंत्रित हो सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा ग्राम निवासी गुडि़या देवी (45), अमन (22) और अंशु (18) बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे। बेल्थरा बाजार चट्टी पर चालक अपने पिकअप को पीछे कर रहा था इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक टकरा गई। पिकअप से टकराते ही बाइक पलट गई और सवार तीनों लोग घायल हो गए। सीएचसी से गंभीर रूप से घायल अमन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें