फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती पर भड़के, एक्सईएन को घेरा

Tue, 12 Apr 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते रोस्टिंग के विपरीत कटौती किए जाने से नाराज नगर के छात्रों ने अधिशासी अभियंता द्वितीय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने मांग की कि अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


रोस्टिंग के समय में ही विद्युत गड़बड़ियों को दुरुस्त कराया जाए। एक्सईएन ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति नियमित कराई जाएगी। जनपद में बदहाली विद्युत व्यवस्था के खिलाफ छात्रनेता एवं समाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया।

इस दौरान छात्रों ने एक्सईएन से काफी देर तक बातचीत की। कहाकि नगर में विद्युत कटौती का कोई समय नहीं रह गया है।  पूरी रात बिजली काट दी जा रही है। इसके पूर्व में भी बिजली के लिए आंदोलन किया गया था।
विज्ञापन


उस समय 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का आश्वासन तो दिया गया। लेकिन वह आश्वासन कोरा रह गया। वर्तमान समय में आपूर्ति की स्थित और बिगड़ गई है। ऐसे में रात की विद्युत कटौती पर पूरी तरह से रोक लगाया जाय। छात्रनेता रामकुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की रोस्टिंग में बदलाव करते हुए रात-दिन का किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें