फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कार्यालय पर कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 14 Oct 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति विद्युत कर्मचारी संघ के धरने को संबोधित करते प्रांतीय उपाध्यक्ष वीवी सिंह।
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति केंद्रीय कमेटी लखनऊ के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने 16 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। रामलीला मैदान स्थित नोडल अधिशासी अभियंता कार्यालय पर चले धरने में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन



इस मौके पर धरना  सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष वीवी सिंह ने कहा कि हम लोगों का धरना प्रदर्शन सभी विद्युत कर्मचारी एवं प्राइवेट कर्मचारियों के हक में है। चेताया कि आंदोलन के बाद केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं से बातचीत कर समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है तो संघर्ष समिति द्वारा लिए निर्णय के अनुसार आंदोलन के दूसरे चरण में 18 अक्तूबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

तीसरे चरण में 21 और 22 अक्तूबर को समस्त विद्युत कर्मचारी  कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन पर चले जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारियों से अगले सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन


इस मौके पर रमाशंकर पांडेय, दीनानाथ  मिश्र, प्रेमनारायण पांडेय, रमाशंकर तिवारी, प्रमोद राय, विनय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार, परशुराम वर्मा, अनिल कुमार मल्ल, दयानंद, सहदेव  चौबे, कौशल कुमार पांडेय, संजीव कुमार, विवेक देव शर्मा, दुर्गा दत्त सिंह आदि लोग रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें