फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Sun, 12 Jun 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
हंस तीर्थ कुंड को पाटकर बन गया बीएसएनएल का दफ्तर और लग गया टॉवर।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नगरीय क्षेत्र में आपूर्ति के लिए अलग से स्थापित विद्युत उपकेंद्र का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। बेल्थरारोड नगर में रात में नौ से पांच बजे तक और दिन में नौ से तीन बजे तक दो शिफ्ट में आपूर्ति का शेड्यूल है।
विज्ञापन


शासन की ओर से निर्धारित 14 घंटे की आपूर्ति के बदले 24 घंटे में कुल मिलाकर छह से सात घंटे की आपूर्ति ही की जा रही है। शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए उपकेंद्र से मनमाने ढंग से आपूर्ति हो रही है। रमजान के दौरान कटौतीमुक्त आपूर्ति की सरकारी घोषणा धरातल पर हवाहवाई साबित हो रही है। 


रसड़ा संवाददाता के अनुसार प्रदेश सरकार ने रमजान माह में तहसील स्तर पर 16 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आदेश विद्युत विभाग को दिया है लेकिन रसड़ा में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। इस कारण रोजेदारों को रोजा के दौरान भीषण गर्मी में काफी कठिनाईयाें का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा के मुस्लिम बंधुओं ने निर्णय लिया कि 12 जून को विद्युत उपकेंद्र गढ़िया का घेराव करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें