कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक केतकी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
देश की न्यायपालिका पर भरोसा
इन लोगों का एजेंडा समाज को बांटकर जाति के आधार पर राजनीति करने का है। हम लंबे समय तक गुलाम रहे। उस गुलामी के मूल में सोचेंगे तो कहीं न कहीं ये विभाजन जो हम लोगों में है, हमारी कमजोरी का बड़ा हिस्सा है। इसी काल खंड में इन्ही कारणों से जो छोटे-छोटे ग्रुप आए, वो हमारी व्यवस्था को रौंदते हुए देश की सत्ता पर काबिज हो गए।
आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने हमारे मठ-मंदिरों तथा हमारे देवस्थानों के प्रति जिस प्रकार का दृष्टिकोण अपनाया, हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को समाप्त करने का काम किया। देश संगठित होकर एक विचार में आगे बढ़े, इस प्रकार का प्रयास देश के किसी भी शासन काल में नहीं हुआ। हमारी संस्कृति, विरासत तथा आस्था और परम्परा के आधार पर हम देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यह हमारे और आपके लिए गर्व का विषय है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी जमानत पर बाहर आए हैं न कि वह दोष मुक्त हुए हैं। हमें धैर्य रखना चाहिए तथा देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए।
जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पार्टी का जो लक्ष्य सदस्यता के लिए दिया गया है। उससे अधिक कराने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में कहा कि जनपद सदस्यता में अव्वल रहेगा। इस मौके पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उपेंद्र तिवारी, आंनद स्वरूप शुक्ल, नारद राय ने भी सभा को संबोधित किया।