बलिया में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर भोजपुरी के एक चर्चित लोकगीत गायक के खिलाफ कोर्ट की ओर से एफआईआर का आदेश होने के बाद भी देने के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत की।
पीड़िता ने बताया कि भोजपुरी गायक ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में मुझे काम दिलाने के लिए आए दिन बुलाते थे। मैं कार्यक्रम में उनके साथ जाने लगी। इस दौरान भोजपुरी गायक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद गाली-गलौज कर और मारपीट कर हत्या की धमकी देकर भगा दिया।
मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय सिविल जज (जूडि) एफटीसी द्विती एवं/ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 156(3) के तहत 15 नवंबर 2021 को थाना कोतवाली में प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पारित किया। आज तक कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस संबंध में कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।