फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव के राजनीतिक करियर पर बनेगी भोजपुरी फिल्म ‘लालटेन’, बलिया के यश कुमार निभाएंगे किरदार

Thu, 31 Oct 2019 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लालू का किरदार भोजपुरी एक्टर यश कुमार निभाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी सदाबहार राजनीति को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद नेता लालू प्रसाद यादव शीघ्र ही रुपहले पर्दे पर नजर आयेंगे। उनके राजनीतिक करियर पर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें लालू की भूमिका में बलिया निवासी भोजपुरी एक्टर यश कुमार होंगे।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के राजनैतिक जीवन पर आधारित भोजपुरी फिल्म को लेकर तैयार प्लान की चर्चा करते हुए भोजपुरी अभिनेता यश कुमार ने बताया कि फिल्म का नाम लालटेन होगा। बलिया के बिल्थरारोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा स्थित गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म अगले वर्ष फरवरी माह में रिलीज होगी।

उन्होंने जानकारी दी कि वे स्वयं लालू की भूमिका निभा रहे हैं । अभिनेत्री स्मृति सिन्हा राबड़ी देवी की भूमिका में हैं। फ़िल्म का फिल्मांकन गुजरात व बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। उन्होंने बताया कि सुमन कुमार द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में लालू यादव के जीवन के विभिन्न पहलुओं खासकर उनके जीवन के खट्टे मीठे यादों को रोचक व मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें