पूर्व महाधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद वीरेंद्र भाटिया की जयंती पर जिला समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को वकीलों ने गोष्ठी की। इसमें स्व. भाटिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
वकीलों ने भाटिया के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता रामनरेश यादव ने कहा कि पूर्व महाधिवक्ता भाटिया वकीलों के संरक्षक थे। जनपद से उनका विशेष लगाव रहा।