टाउन हाल बापू भवन के सभागार में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयाें के छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक डा. राजीव एवं पारस ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीराबस्ती के भैया रितेश, विकास यादव, आशीष वर्मा, रजत, सूर्यमणि, प्रद्युमभन, शुभम केशरी, प्रज्जवल राय, रोहित यादव, आदित्य, सूर्यप्रकाश, दिव्यांशु आदि ने देश की वर्तमान समस्याओं से संदर्भित एकांकी ‘भारत भाग्य विधाता’ एवं काव्यावली प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर आनंदनगर की बहन सुप्रिया पांडेय, स्नेहा चौबे, सुप्रिया उपाध्याय, शालू, आमीषा, रोली, नेहा आदि ने अपने गीतों से जोश भरने का काम किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मणिराम मिश्र, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मिश्र, कृजबिहारी ओझा, अशोक राय, हरेंद्र नाथ मिश्र, रामकुमार, अरूण सिंह, विनोद पांडेय, सदानंद यादव, उमापति, अजीत श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे।