फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 26 विद्यालयों में बिजली नहीं होने पर बीईओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के कायाकल्प अभियान के 19 बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समीक्षा में सामने आया कि जिले के 26 विद्यालयों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं कराया गया है। इनमें सर्वाधिक छह विद्यालय सीयर और चार बेरुआरबारी विकासखंड के हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का वेतन रोकने का आदेश दिया। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक तक सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

रसोई शेड निर्माण में भी लापरवाही मिलने पर संबंधित बीडीओ और बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया। दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं के निर्माण में प्रगति असंतोषजनक पाई गई। गड़वार, सीयर, बैरिया, मुरलीछपरा और पंदह के विद्यालयों में कार्य लंबित पाए गए। इस पर संबंधित बीईओ और बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। सभी बीईओ से जर्जर, ध्वस्त या कंडम घोषित विद्यालयों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें