पंजाब में खेती और उत्पादन पर मॉनसून का असर
- फोटो : फाइल फोटो
रबी 2016 में विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला का आयोजन किया जायेगा। जनपद के किसानों को कृषि एवं कृषि से संबंधित सभी विषयों के उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित जानकारी इन मेलों में दी जायेगी। कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी, कृषि निवेश, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंन्त्र एवं कृषि रक्षा उपकरण का अनुदान पर वितरण, कृषि एवं संवर्गीय समस्त विभागों के स्टॉल से योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में की जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कृषि निवेश मेला के आयोजन हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड़ पंदह के पकड़ी साधन सहकारी समिति में 14 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय सिसवार, नगरा में 16, रामधारी चन्द्रभान महाविद्यालय नफरेपुर नगपुरा चिलकहर में 19 सितंबर, अनुराय इण्टर कालेज चौरा सोहांव में 20 सितंबर, श्रीराम बालक बाबा का मठ सुरेमनपुर पुराना रेलवे स्टेशन बैरिया में 21 ,
पू0 माध्यमिक विद्यालय ठेकहां मुरली छपरा में 22 , प्राइमरी पाठशाला परसिया बेलहरी में 23 को, असेगा शि वमंन्दिर बेरूआरबारी में 24, प्राइमरी पाठशाला इसार पिथापट्टी नवानगर में 26, जूनियर हाईस्कूल अठीलापुरा रसड़ा में 27 को किसान मेला आयोजित होगा। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय राजपुर सीयर में 28, प्राथमिक विद्यालय थुम्हा गड़वार में 29, प्राथमिक पाठशाला शंकरपुर हनुमानगंज में 01 अक्टूबर, प्राथमिक पाठशाला वसारिकपाह दुबहड़ में 03 , प्राथमिक पाठशाला खेवसर बांसडीह में 04, श्री सुन्दर विद्यापीठ संस्कृत विद्यालय विनहा एसबीआई के पास रेवती में 05 एवं प्राथमिक पाठशाला भागीपरु मनियर में 06 को कृषि निवेश मेला आयोजित होगा।