यह ट्रेन दिन में 10.15 बजे छपरा से चलकर बलिया के रास्ते 1.55 पर वाराणसी होते हुए अहमदाबाद जाएगी और अहमदाबाद से चलकर वाराणसी से दिन में 10.20 होते हुए बलिया के रास्ते 1.50 पर छपरा पहुंचेगी।
इस ट्रेन के विस्तार से गुजरात में नौकरी एवं व्यवसाय करने वाले लोगों को राहत तो मिलेगी। साथ ही अयोध्या में श्रीराम के भक्तों एवं उज्जैन में महाकाल के भक्तों को भी सुविधा होगी। यह ट्रेन अयोध्या, कानपुर, उज्जैन के रास्ते चलेगी। दो दिन पहले ही आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) से बलिया होकर पटना एवं पटना से बलिया होकर आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) तक चलने वाली ट्रेन की सौगात बलियावासियों को प्राप्त हुई है।
बलिया से पटना एवं पटना से बलिया जाने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों को राहत मिलेगी। यह ये ट्रेन बलिया से पटना जाने के लिए सुबह 6 बजे चलेगी। लोग दिन भर अपना काम करने के बाद शाम को 6 बजे पटना से चलकर बलियावासी रात तक अपने घर तक पहुंच जाएंगे।