फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो मई को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सतर्क रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दो मई को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, अगर कोई अवांछनीय तत्व है, तो उस पर कार्रवाई की जाए। पुलिस सतर्क रहे। यह निर्देश एसपी ने ओमवीर सिंह ने मनियर थाने के निरीक्षण के दौरान एसओ और सीओ को दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मनियर थाने का निरीक्षण किया। नए आरक्षी बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना परिसर में प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ वार्ता की। एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण व प्रभावी कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। इसके बाद थाना क्षेत्र के चौकीदारों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही अपने गांवों में भ्रमणशील रह कर पुलिस को आवश्यक सूचनाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो मई को नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव है, अगर कोई अवांछनीय तत्व है तो उस पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, पराशर मुनि पाल, थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें