फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को बताया आत्म सुरक्षा के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और विकट परिस्थितियों में हिम्मत से काम लेते हुए मुसीबत का सामना करें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार तत्पर है। ये बातें महिला कल्याण विभाग की परिवीक्षा अधिकारी डॉ. अर्चना दुबे ने बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को महिला कल्याण विभाग कथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। राजकीय हाई स्कूल रामपुर बसरिकापुर में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्म सुरक्षा उपाय बताए गए।
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज में उन्होंने कहा कि कई हेल्पलाइन नंबर हैं जिसका प्रयोग मुसीबत के समय में किया जा सकता है । इस दौरान दुबहर थाना के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा भी बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 100 नंबर तथा 1090 की सुविधा प्रधान कर रखी है। कहा कि छेड़खानी और बलात्कार जैसी घटनाओं से निपटने के लिए वह अपने सुरक्षा के लिए पिन आदि से भी मनचलों के नाजुक अंगों पर वार कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं । वहीं प्रतिमा यादव ने गुड टच बैड टच के साथ बाल विवाह आदि विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी मोदीचंद चौरसिया, अरुण सिंह, सीडीपीओ नलिनी श्रीवास्तव, श्रम विभाग के कृष्ण कांत राय उपस्थित थे । उधर, राजकीय बालिका विद्यालय रामपुर बसरिकापुर में भी महिला कल्याण विभाग की पूजा सिंह बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू सिंह एवं दुबहर थाना के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने भी उपस्थित बालिकाओं के आत्मरक्षा के गुण तथा सरकार के तरफ से प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की । इस अवसर पर आंगनबाड़ी विभाग के सुपरवाइजर नीलम राय विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभा श्रीवास्तव सहित अनेको लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें