फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी सखी के आवेदन के लिए ब्लाक पर लगा मेगा कैम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/ हल्दी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकिग कोरेस्पोंडेंट सखी (बीसी सखी) के ऑनलाइन चयन के लिए शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय नवानगर के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने बताया कि यह हर ग्राम पंचायत में एक-एक होंगी। किसी न किसी रूप में बैंक से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक तक पहुंचाने में बीसी सखी मदद करेंगी। वंचित परिवार को बैंकिंग सुविधा दिलाने के साथ टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटल लेन-देन के लिए प्रेरित भी करेंगी। इस मौके पर वीरबहादुर यादव, दुर्गेश गुप्ता, सुभाष चंद चौहान आदि रहे। उधर, विकास खंड बेलहरी अंतर्गत सोनवानी स्थित ब्लॉक मुख्यालय के ड्वाकरा हाल में शनिवार को स्वयं सहायता समूह में कार्यरत महिलाओं की बैठक बीसी सखी पद के लिए आहूत की गई। इसमें महिलाओं को प्रत्येक ग्रामसभा में बीसी पद के लिए योग्यता, चयन की प्रक्रिया तथा उनके कार्यो के विषय में बताया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी शशांक शेखर पांडेय, भूपेश कुमार, प्रेम प्रकाश सिंह, अशोक मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें