फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू व भीषण गर्मी से चमगादड़ों की हो रही मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। कोरोना वायरस का दंश पूरा विश्व झेल रहा है। कुछ जानकार इस वायरस के चमगादड़ से उत्पन्न होने की आशंका जता चुके हैं। पेड़ों से लू के थपेड़ों एवं भीषण गर्मी से चमगादड़ों को पेड़ों पर से गिरने एवं उन्हें कुत्तों के खाने के कारण क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में कई वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रह रहे हैं। पिछले दिनों चले लू के थपेड़ों एवं भीषण गर्मी के चलते चमगादड़ दर्जनों की संख्या में विगत सोमवार से पेड़ों से गिर रहे हैं। उन्हें कुत्ते इधर-उधर फैलाकर नोच रहे हैं। चमगादड़ों की मौत की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम तिवारी उर्फ बब्लू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सहाबुद्दीन को दिया। डॉक्टर सहाबुद्दीन सूचना पर चिकित्सकों की टीम एवं वन विभाग मौका मुआयना किया। जिसमें डॉ. लाल बहादुर, डॉक्टर के पी नारायण, डॉक्टर राज भैरव, प्रेमशंकर सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे। इस संदर्भ में सीवीओ बलिया डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तापमान ज्यादा बढ़ रहा है। इसकी वजह से चमगादड़ मर रहे हैं। उनका सैंपल आईवीआरआई बरेली जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। जिसमें पशु चिकित्सा व वन विभाग के के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें