फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: दुल्हन लेने जा रहे बरातियों के साथ बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से एक की मौत, दो घायल

Thu, 27 May 2021 02:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बरात खेजुरी थाना क्षेत्र से बुधवार की देर शाम चितबड़ा गांव जा रही थी। बरात में एक पिकअप वाहन भी था, जिसमें कई बराती शामिल थे। कनेला गांव के पास पहुंचते ही पिकअप अचानक से पलट गई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के खेजुरी थाना से बुधवार की शाम जा रही बरात की एक गाड़ी फेफना थाना के कनैला गांव के पास पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खेजुरी निवासी संतोष राजभर पुत्र सुखदेव राजभर की बरात बुधवार की देर शाम चितबड़ा गांव जा रही थी। लोग कई वाहनों में सवार होकर बरात के लिए प्रस्थान किए। कुछ लोग ज्यादा हो गए जिन्हें पिकअप पर बैठाया गया। बरात जैसे ही फेफना थाना थाना अंतर्गत कनेला गांव के पास पहुंची। एक पिकअप असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गई।

इस कारण गाड़ी के ऊपर सवार लोग गाड़ी के नीचे आने के कारण दब गए। जिसमें गुरुशरण(30) पुत्र सरल की मौत हो गई। वहीं, सोनू(22) पुत्र विनोद राजभर, विनोद राजभर(25) पुत्र ओमप्रकाश राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन आसपास के लोगों द्वारा गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरु शरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फेफना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें