फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा..., महिलाओं के साथ की गंदी हरकत, युवक की मौत; परिजनों ने किया चक्काजाम

Sat, 08 Mar 2025 09:30 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

विवाह के दाैरान मारपीट के बाद युवक की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। इससे पहले परिजनों ने बस स्टेशन चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: बलिया में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव में बीती रात बरातियों के साथ हुई मारपीट में सहबलिया की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस रात में ही भेज दिया। 

विज्ञापन




घटना से आक्रोशित वर व वधू पक्ष के लोग शनिवार की सुबह बस स्टेशन चौराहा पर सड़क पर बैठ गए। शव को सिकंदरपुर ले आने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे एसएचओ विकास चंद्र पांडेय व चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने समझा बूझकर शांत कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ तय थी। तय समय के अनुसार, बरात मुजही से निकल कर चकखान पहुंची। लड़की पक्ष के लोग द्वारपूजा के बाद बारातियों की आवभगत में थे।

विज्ञापन

सड़क पर हंगामा, पहुंची पुलिस

सड़क पर चक्काजाम के दाैरान लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
लड़की के पिता श्रीभगवान के अनुसार, रात करीब 12 बजे गांव के ही अराजकतत्वों ने बरात में आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब घरातियों को हुई तो बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने किसी को भी नहीं छोड़ा।

घर की महिलाओं, दूल्हे सहित दर्जनों लोगों को भी बुरी तरह पीटा। बाराती जान बचाकर इधर-उधर भाग गए। इसी दौरान रसड़ा थाना क्षेत्र के अथिलापुर गांव निवासी कृष्णा राजभर (17) पुत्र जितेंद्र रिश्ते में दूल्हे के बुआ का लड़का था। वह सहबलिया बनकर आया था, गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में परिजनों व पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात ही में शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। वही अरुण राजभर (14) पुत्र परशुराम निवासी खेमपुर थाना नगरा, मोहित 19 वर्ष, मनीष 20 वर्ष, सागर 19 वर्ष सहित दर्जनों लोग घायल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें