फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ बांसडीह, प्रशासन ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी 18 अगस्त को बलिया से बैरिया होते हुए सेनानियों का जत्था वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी राम विचार पांडेय की अगुवाई में बांसडीह पहुंचा, जहां पर प्रशासन की तरफ से एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य, क्षेत्राधिकारी दीपचंद्र, नायब तहसीलदार अंजू यादव, चौकी इंचार्ज कालीशंकर तिवारी ने अगवानी करते हुए स्वागत किया। सेनानियों के बांसडीह पहुंचते ही भारत माता की जय के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बांसडीह चौराहा स्थित सप्तऋषि द्वार पर सेनानियों और उत्तराधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प अर्पित करने के बाद बांसडीह डाकबंगला पर स्थित शहीद पंडित रामदहीन ओझा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रदेश महामंत्री रामविचार पांडेय ने कहा कि यह देश शहीद सेनानियों का हमेशा ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को देश के शहीद सेनानियों, क्रांतिकारियों के जीवन परिचय से अवगत होना चाहिये, लेकिन दुखद है कि वर्तमान युवा पीढ़ी भटकती जा रही है। इस मौके पर विनय पांडेय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, कौशल सिंह, गंगा सागर सिंह, शशिकांत सिंह, दिनेश तिवारी, अमरनाथ पांडेय, अक्षबयर पांडेय, तारकेश्वर सिंह, संटू तुरहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें