फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसडीह, बैरिया में डबल बैलेट यूनिट

Sat, 18 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद शनिवार को विधानसभा वार प्रत्याशियों की संख्या साफ हो गयी। इसके साथ ही संबंधित विस क्षेत्र में ईवीएम की संख्या भी तय हो गयी। दो विस क्षेत्र के 730 बूथों पर डबल बैलेट यूनिट लगानी पड़े।
विज्ञापन



ईवीएम में कुल 16 बटन होते हैं। 15 बटन प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न वाले होते हैं जबकि एक बटन नोटा के लिए निर्धारित किया गया है। इसके चलते जिस विस क्षेत्र में भी 15 से अधिक प्रत्याशियों की संख्या होगी वहां दो-दो डबल बैलेट यूनिट लगेगी।। शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की साफ हो गयी। इसमें बांसडीह विस के लिए जहां 18 प्रत्याशी डटे हुए हैं वहीं बैरिया विस चुनाव के मैदान में कुल 17 प्रत्याशियों की दावेदारी है। आयोग की ओर से निर्धारित ईवीएम की व्यवस्था के आधार पर दोनों विस क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर दो डबल बैलेट यूनिट लगेगी।। बांसडीह विस क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 392 व बैरिया विस क्षेत्र में कुल 338 बूथ बनाये गये हैं। इससे साफ है कि जिला प्रशासन को बांसडीह व बैरिया के कुल 730 बूथों के लिए इतने ही अतिरिक्त ईवीएम का इंतजाम करना पड़ेगा। हालांकि उप जिला निर्वाचन की मानें तो ईवीएम की कमी नहीं है। उधर, दो-दो डबल बैलेट यूनिट लगाये जाने के कारण मतदाताओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अन्य पांच विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या 15 से कम होने के कारण एक-एक ईवीएम से ही मतदान कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें