हल्दी क्षेत्र के सोनवानी बबुआपुर स्थित खेल मैदान में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर
बलिया। विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित श्री योगी बाबा कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार की शाम शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन मुकाबले में बांसडीह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरपुर की टीम को 32-16 के अंतर से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शाम छह बजे शुरू हुए रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जोरदार दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान पर मौजूद दर्शक उत्साहित नजर आए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी रत्नेश तिवारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। मंटू सिंह, अध्यक्ष राजू यादव, उपाध्यक्ष गौतम पासवान, विशेष सहयोगी शंकर, राहुल, धर्मेंद्र व सुधांशु के अलावा समिति के सदस्य अमरेश, रुपेश, अशोक मोहल्ला, रंजीता, अंकुश, पिंटू मिश्र और मनीष मौजूद रहे। संवाद