फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 516 करोड़ में बांसडीह-बलिया से घोसी स्टेट मार्ग का होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के महत्वपूर्ण बांसडीह-बलिया-घोसी मार्ग (राज्यमार्ग-107) के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 56.50 किलोमीटर मार्ग की परियोजना की लागत 516 करोड़ रुपये निर्धारित की है।
अब शासन से धनराशि स्वीकृत होने का इंतजार है। परियोजना के तहत पूरी सड़क को 10 मीटर चौड़ा कर टू लेन बनाया जाएगा, जबकि मार्ग के प्रमुख कस्बों में फोरलेन का प्रस्ताव है। बांसडीह, बलिया, गड़वार, नगरा, बरौली होते हुए यह मार्ग घोसी तक जाता है।
इसके चौड़ीकरण से बलिया, बांसडीह, सहतवार, दुबहड़, हनुमानगंज, रेवती और बैरिया समेत मऊ जिले के घोसी व कोपागंज क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण, पुल-पुलियों का विस्तार, डिवाइडर और सड़क सुरक्षा संकेतक लगाने समेत अन्य कार्य होंगे। इससे कृषि उत्पादों के परिवहन और बलिया-मऊ के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिशासी अभियंता कमलाकांत ने बताया कि धनराशि जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें