फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बांसडीह विधानसभा में नहीं लगेंगे वीवी पैट

Sun, 12 Feb 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मतदाता-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रायल
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने पूर्व के निर्देशों में एक बदलाव किया है और अब बांसडीह विधानसभा के बूथों पर वीवी पैट (वोटर वेरिफायड पेपर ऑडिट ट्रायल) नहीं लगाये जायेंगे। हालांकि बलिया नगर विधानसभा के बूथों पर वीवी पैट लगेंगे। करीब एक पखवारा पहले आयोग की ओर बांसडीह विधानसभा के 392 व बलिया नगर विधानसभा के 355 बूथों पर वीवी पैट लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन



निर्देश के अनुसार जिले में करीब 900 वीवी पैट पहुंच भी गयी। कर्मचारियों के प्रशिक्षण में वीवी पैट के बावत जानकारी भी दी जा रही है। बताया जाता है निर्धारित बूथों पर मतदान के दिन ईवीएम के साथ ही वीवी पैट भी लगाये जायेंगे जो अंतिम ईवीएम से जुड़ा होगा। मतदाता के वोट डालने के बाद वीवी पैट से पर्ची निकलेगी जो पास ही रखे बॉक्स में गिरेगी, जिसे मतदाता केवल देख सकेंगे।


इस बॉक्स को सील कर रखा जायेगा। अधिकारियों की मानें तो पर्ची वाले बॉक्स को सील कर रखा जायेगा और किसी तरह के विवाद की स्थिति में बॉक्स की पर्चियों से मिलान किया जा सकेगा। लेकिन किन्हीं कारणों से आयोग ने बांसडीह विधानसभा के बूथों पर वीवी पैट लगाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन



आयोग के निर्देशों के अनुसार अब केवल बलिया नगर विधानसभा के मतदाताओं को ही मतदान की पर्ची देखने को मिल सकेगी। इस बावत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अली मेंहदी ने बताया कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में वीवी पैट नहीं लगाने के संबंध में आयोग का पत्र प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें