दुबहर। नगवां गांव स्थित मंगल पांडे स्मारक के मैदान में शहीद मंगल पांडे स्मारक सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम नगवां और बंधुचक के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। बंधुचक की टीम ने 4 ओवर में नगवां को हराया।
कांग्रेस नेता व पूर्व प्रत्याशी नगर विधानसभा ओमप्रकाश तिवारी और पूर्व वायु सेवा अधिकारी अरुणेश पाठक ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बंधुचक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें नगवां की टीम ने 6 ओवर में 36 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बंधुचक की टीम ने 4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। बंधुचक की टीम से सनी यादव को अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उद्घाटन मैच के दिन अन्य आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें स्वरूबांध की टीम, तिवारी के छपरा की टीम तथा अखार की टीम ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया है। अंपायर के रूप में अजीत यादव, छोटू पाठक और कमेंटेटर के रूप में आशुतोष पाठक रहे। इस मौके पर अनमोल पाठक, सुरेश पाठक, धीरज यादव आदि मौजूद रहे।