नगरा(बलिया)। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता से एकतरफा प्यार में पागल गैर संप्रदाय के एक युवक ने शादी के लिए राजी न होने पर घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया। पीड़िता ने युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
महिला ने गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही गांव का ही एक युवक विवाहिता से बात करना शुरू कर दिया। विवाहिता के पति ने जब पत्नी को युवक से बात करते देखा तो दोनों में अनबन हो गई। पति ने लगभग छह वर्ष पूर्व ही पत्नी से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद गांव का आरोपी युवक महिला पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी के लिए महिला राजी नहीं हुई तो गुस्साए युवक ने घर में घुस कर चारपाई के डंडे से विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही आरोपी युवक भाग निकला।