फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में बलिया के पहलवानों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के मुरार पट्टी में गोवर्धन पूजा पर शुक्रवार शाम को अंतर जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान पहलवानों ने अपने दाव पेच से लोगों का खूब मनोरंजन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बक्सर के लच्छू पहलवान और बलिया के संजय पहलवान के बीच कुश्ती में संजय ने लच्छू को पटखनी दी। पुरास के बलवन्त और दतहा के राजेश की कुश्ती बराबरी पर रही। बनारस के जगदीश और बलिया के छोटेलाल के बीच कुश्ती में छोटेलाल ने जगदीश को पटखनी दी। मुरार पट्टी के कुलदीप और दतहा के मनु के बीच कुश्ती में कुलदीप विजयी हुए। नगरा के विवेक और पुरास के राम नारायण के बीच हुई कुश्ती में रामनारायण ने जीत हासिल की। दतहा के ब्रजेश और नवानगर के मिथिलेश के बीच कुश्ती में मिथिलेश ने ब्रजेश को पटखनी दी। इसके अलावा, अरविंद और विवेक, भीम और दीना, आदित्य और हरिओम, वकील और मनु आदि की कुश्ती हुई। चाई छपरा निवासी कृष्णा पहलवान का कोई जोड़ नहीं मिला। कमेंट्री पहलवान महंगू दास और निर्णायक निर्भय नारायण सिंह और कृष्णा पहलवान रहे। इस मौके पर अजय यादव, मनोज सिंह, केदार यादव, त्रिलोकी यादव, रंजन यादव, डोका यादव, संजू गिरी, सुरेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, धूपन यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें