फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः जिले को पिछले साल की तुलना में दस हजार एमटी यूरिया अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में यूरिया की 30000 मीट्रिक टन उपलब्धता है, जो कि पिछले वर्ष के सापेक्ष 10000 मीट्रिक टन अधिक है। साथ ही साथ अगस्त माह में यूरिया की 10000 मीट्रिक टन और प्राप्त होना है । जिसमें से 6600 एमटी इफ़को यूरिया की रहेगी । इफको यूरिया की एक रैक जनपद को 10 अगस्त तक प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने देते हुए बताया कि उर्वरक की बिक्री निर्धारित दर पर एवं पॉस मशीन के माध्यम से किया जाए। इस हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को नामित किया गया है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने न्याय पंचायत की प्रत्येक दुकान सहकारी समिति , एग्रो , एग्री जंक्शन , क्रय विक्रय एवं प्राइवेट दुकानों का दैनिक निरीक्षण करें एवं यदि किसी भी दुकान पर पॉस मशीन में अंकित स्टॉक और दुकान पर उपलब्ध स्टॉक में अंतर पाया जाता है या अधिक दर पर यूरिया की बिक्री की जाती है तो इसकी रिपोर्टिंग जिला कृषि अधिकारी बलिया को करेंगे। अनियमितता की स्थिति पाए जाने पर संबंधित व्यवसायियों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें