फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहांव को हरा बलिया स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन

Tue, 22 Nov 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
ददरी मेले स्थित खेल मैदान
विज्ञापन
ददरी मेला के भारतेंदु मंच स्थित खेल मैदान में मंगलवार को  वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने सोहांव की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया की टीम ने  2-1 से नवचेतना संघ सोहांव को पराजित किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताओं को पुरस्कार वितरण नपा अध्यक्ष साधना गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह एवं शत्रुघ्न स्वरूप शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन व परिश्रम से खेल भावना से खेलने को कहा। इस मौके पर निर्णायक गिरीश कुमार, चंद्रभानु सिंह, अमृत सिंह, वाशीम अहमद, अमित कनौजिया, सूर्य प्रकाश सिंह, राजू राय पंकज, दिलीप कुमार रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें