फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः सड़क दुर्घटना में घायल दुकानदार की मौत, दुकानदारों ने दुकान बंद कर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी दुकानदार बच्चा लाल पाल की मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर शोक जताया।
विज्ञापन

शंकरपुर निवासी दुकानदार बच्चा लाल मंगलवार को टकरसन गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। वाराणसी जाते समय देरशाम रास्ते में ही बच्चा लाल की मौत हो गई। मृतक शंकरपुर चट्टी पर ठेले पर समोसे, लिट्टी, पकौड़ी बेचता था। दुकानदार की मौत के बाद बुधवार को शंकरपुर चट्टी पर सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक जताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकरपुर के अजीत कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक शोक सभा की गई। शोक सभा में लवजी तिवारी, मार्कंडेय गुप्त, राधेश्याम गुप्त, गोविंद लाल गुप्त, विजय शंकर, दयाशंकर, दिलीप ठाकुर, ओम प्रकाश, नायमुल हक अंसारी, लल्लन यादव, शिवजी गुप्त आदि रहे।
पत्नी उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उनके पुत्र पंकज (17), नीरज (15) एवं पुत्री पूजा (20) हैं।
कार की टक्कर में बाइक सवार जख्मी
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक व कार में आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार सब्जी विक्रेता अर्जुन तुरहा (35) निवासी मुड़ियारी सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें