फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः मारपीट में सात लोग घायल, 16 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह गांव की राजभर बस्ती में बुधवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

राजभर बस्ती के शिवनाथ राजभर और पवन राजभर के परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में एक पक्ष के पवन राजभर, चंद्रमा, केसरी देवी, भोला घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सुगंती, शिवनाथ, अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पवन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के शिवनाथ की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया गया। इस बाबत एसओ सुनील लाम्बा के बताया कि दोनों पक्ष नशे में चूर होकर आपस में बहसबाजी कर मारपीट किए। मामले में दोनों पक्ष से 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें