फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में पशु तस्करों के साथ पकड़ा गया बलिया का लाइन हाजिर सिपाही

Mon, 16 Nov 2020 07:08 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
पकड़े गए गोवंश तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले के उभावं थाने से महिला को पीटने के आरोप में लाइन हाजिर हुआ सिपाही देवरिया जिले में पशु तस्करों के साथ पकड़ा गया। वह पशु तस्करों के वाहनों को बिहार सीमा में प्रवेश कराने का प्रयास कर रहा था। पकड़े जाते समय उसने पुलिस वालों को अदब में लेने का प्रयास भी किया, लेकिन मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


उभांव थाना के सिपाही दीपनारायण पासवान को भागलपुर पुल के पास पशु तस्करों के साथ देवरिया जिले के मईल थाना की पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। सिपाही सादे कपड़ों में था और दो अन्य पशु तस्करों के साथ एक स्कार्पियो में सवार था। ये तीनों बलिया से उभांव थाने के रास्ते दो ट्रक में लादे गए कुल 53 गोवंश को बिहार भेजने का प्रयास कर रहे थे। 


सिपाही उभांव थाना पर तैनाती के दौरान भी गोतस्करी में शामिल होने को लेकर बदनाम रहा है। मईल थाना की पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस कर्मियों को अदब में लेकर गाड़ियों को आगे बढ़वा दिया। इसके बाद मईल थाने की पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर पीछा कर स्कार्पियों को पकड़ा और तस्कारों से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर दोनों ट्रक भी पकड़ लिए गए। ट्रकों पर सवार कुल 53 गोवंश बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें