फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Accident: दो बाइक आपस में भिड़ीं, हेलमेट नहीं पहनने से शख्स की हुई मौत, एक घायल

Thu, 20 Nov 2025 01:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक के भाई को ढांढस बंधाते समाज सेवी सूर्यभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के ठेकहां गांव मोड़ पर बृहस्पतिवर को दो बाइकों में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे में जीत बहादुर राम की मौत हो गई। जबकि भानु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मठ धज्जु गिरि गांव निवासी जीत बहादुर राम (32) बाइक से मांझी की तरफ जा रहे थे। ठेकहां मोड़ पर सिताब दियारा निवासी भानु सिंह बैरिया की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हेलमेट न पहनने से जीत बहादुर सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई। 

घटना की खबर पर मौके पर चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई श्याम प्रकाश मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जीत बहादुर राम को मृत घोषित कर दिया। भानु सिंह का प्राथमिक इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मऊ में भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, तीन की मौत; सात लोग जिंदगी से लड़ रहे जंग    
विज्ञापन


घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतक के भाई दिनेश राम को आर्थिक सहायता की। प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें