बेरूआरबारी मनियर मार्ग स्थित जिगनी गांव के समीप लगा वाहनों का जाम। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया के मनियर ब्लाक के एफसीआई गोदाम के एसएमआई द्वारा मनियर बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा जिगिनी स्थित रामजीत बाबा के स्थान के समीप बृहस्पतिवार को अनाज से भरी गाड़िया बीच सड़क पर खड़ी कर राशन उठान करवाया जा रहा था, जिससे यातायात बाधित गो गया और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सड़क पर वितरित हो रहे राशन के बारे में पूछे जाने पर वितरण करवा रहे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील यादव बताया। किस पद पर कार्यरत हैं इस पर उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विभाग से हैं। पूछे जाने पर कि सड़क पर राशन वितरण क्यों किया जा रहा है। इस पर उन्होंने बताया कि जिगनी स्थित गोदाम पर जाने वाले रास्ते की पुलिया टूट जाने की वजह से गोदाम पर वाहन नहीं जा रहे है।
इस वजह से सड़क के किनारे ही मनियर ब्लॉक के समस्त कोटेदारों को बुलाकर राशन दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को सड़क पर उठान होने की वजह से मनियर से बेरुआरबारी आने व मनियर की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात की वजह से सड़क के किनारे पानी कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे पैदल यात्रियों को और समस्याओं का सामना करना पड़ा।