फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः आज से ग्राम प्रधान अपने कर्तव्यों और दायित्वों लेने जानकारी, दो दिन चलेगा आनलाइन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों के संपादन की जानकारी देने के लिए 23 व 24 जुलाई को दो दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत वर्चुअल नेशनल केपेबिलिटी फ्रेमवर्क के अनुसार चुनाव के बाद प्रधानों को उनके कर्तव्य और दायित्वों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था से लेकर विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद ग्राम पंचायतों से उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर मंडल को उपलब्ध कराने का दायित्व जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन

पहले दिन आठ व दूसरे दिन नौ ब्लॉकों के प्रधान लेंगे भाग
ऑनलाइन प्रशिक्षण के पहले दिन यानि 23 जुलाई को बैरिया, बांसडीह, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मनियर और नगरा विकास खंड के ग्राम प्रधान भाग लेंगे। जबकि दूसरे दिन 24 जुलाई को सोहांव, सीयर, रेवती, रसड़ा, नवानगर, पंदह, मुरलीछपरा, बेलहरी और बेरुआरबारी के ग्राम प्रधान प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
प्रशिक्षण का समय:
एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। दिन में 10.30 से अपराह्न एक बजे तक सामान्य सत्र तथा अपराह्न 2.30 से शाम पांच बजे तक तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। सत्र प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व सभी प्रतिभागी ऑनलाइन जुडेंगे।
विज्ञापन

जिले में 23 और 24 जुलाई को ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो सत्र में संचालित होगा। इसमें ग्राम प्रधानों को उनके कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ताकि भविष्य में ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के संचालन में कोई दिक्कत ना हो। -गुलाब सिंह, एडीपीआरओ, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें