फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः पिकअप लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी पिस्टल व बाइक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
रेवती पुलिस द्वारा पकड़े गए पिकप लूट के आरोपी युवक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के कोलनाला के समीप रविवार को हुई पिकअप लूटकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को मामूली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने लूटी गई 115 पेटी विदेशी शराब, एक पिस्टल और एक बुलेट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 28 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र में चार अज्ञात लोग चालक को गोली मार कर पिकअप व माल तथा पांच हजार रुपये लूट लिए थे। मुकदमा पंजीकृत कर स्वॉट टीम और रेवती थाना की संयुक्त टीम बनाई गई। मुखबिर से सूचना मिली की लूट की पिकअप को शराब सहित अभियुक्तगण बेचने के लिए बिहार ले जा रहे हैं, जिसके आधार पर स्वॉट व रेवती पुलिस की संयुक्त टीम ने पिपरौटा हल्दी मार्ग पर आरोपियों को घेर लिया। मामूली मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके कब्जे से लूटी गई पिकअप समेत 115 पेटी अंग्रेजी शराब, लूट के 1600 रुपये, असलहा व कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विशाल यादव पुत्र शिवाजी यादव निवासी दलछपरा थाना रेवती, धीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भाखर थाना रेवती और कृष्णा सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी भरसौता थाना हल्दी हैैं। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसओ रेवती यादवेंद्र पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह व उप निरीक्षक संजय सरोज आदि रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम को 15 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें