मुकदमा में फर्जी वादी को खड़ा कर सुलहनामा का आरोप
भीमपुरा थाना के औराई खुर्द गांव निवासी दुर्गावती देवी ने कोर्ट में आवेदन दिया कि न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन में चल रहे मुकदमे में उसकी जगह फर्जी वादी को खड़ा कर सुलह नामा करा लिया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
दुर्गावती देवी ने आरोप लगाया कि जेठानी ने मुझे व मेरे पुत्र पर दीवानी मुकदमा कर विपक्षी बनाया है। उन्होंने मेरी जगह पर किसी दूसरे को खड़ाकरा कर हलफनामा करा लिया। उक्त सुलहनामे पर न तो मेरे अंगूठे के निशान हैं, न ही मेरे पुत्र के हस्ताक्षर हैं। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।