बावजूद बिना बैंक को सूचना दिए छल और कपट से दोकटी थाना क्षेत्र के भुसावला (लालगंज) निवासी दीनानाथ राय ने बैरिया निवासी सोनम देवी पत्नी दीपक कुमार गुप्ता, अर्चना देवी पत्नी अनिल गुप्ता व दीपक कुमार गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता को बैंक में गिरवी रखे गए मकान को बेच दिया है। जिसके गवाह के रूप में राघवेंद्र कुमार व रणजीत प्रसाद है।
शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी होने पर हमने इसकी शिकायत तहसीलदार बैरिया, उप निबंधक बैरिया के साथ ही इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय वाराणसी के प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया। मंडलीय कार्यालय वाराणसी के प्रबंधक ने संबंधितों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति दे दिया है।
इसके बाद बैरिया थाना अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दिया गया है। इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मुझे तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई किया जाएगा।