सिकंदरपुर। जिस विधायक का भाई लाल और सफेद बालू के खनन, पेड़ों की कटवाने वाला, खाद्यान्न माफिया हो, वह समाजवादी विचारधारा के लोगों के ऊपर कटाक्ष कर रहा है। पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें। जो स्वयं ही कई मामलों में संलिप्त हैं, वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष कर रहे हैं।
उक्त बातें पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर कटाक्ष करना सूर्य के आगे दीपक दिखाना होगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि जनपद में भाजपा कहीं अपनी सीट नहीं निकाल पाई। जहां भी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रत्याशी जीता है, उसे भाजपा अपना बता रही है। मो. रिजवी ने सुरेंद्र सिंह को एक्सीडेंटल विधायक करार दिया।