फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने चौपाल लगा अन्नदाता को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोहांव ब्लॉक के दौलतपुर ग्रामसभा में रविवार को कांग्रेसजनों ने चौपाल लगाकर कृषि कानून के खिलाफ किसानों को जागरूक किया और मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के बारे में बताया।
विज्ञापन

चौपाल के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को बंधक और गुलाम बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। करीब तीन माह से किसान कृषि कानून की वापसी के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहा है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेग रही। कहा कि देश के प्रधानमंत्री को फुर्सत नहीं है कि जाकर किसानों से वार्ता करें। इतना ही नहीं, किसानों के न्यायालय में भी जाने का रास्ता सरकार बंद करना चाहती है और पूंजीपति दोस्तों को लाभ पहुंचाने पर आमादा है। अनाज का भंडारण करके पूंजीपतियों के माध्यम से सरकार कालाबाजारी कराना चाहती है ताकि पूंजीपति दोस्तों को लाभ मिल सके। चौपाल में शहीद किसानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। चौपाल में जितेंद्रनाथ राय, हरीश कुमार, दीनबंधु यादव, संतोष कुमार मिश्र, राकेश कुमार राय, जगदीश सिंह, राज नारायण सिंह, राजनारायण उपाध्याय, मेराज खान, शिवानंद यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें