फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई की हो उच्च स्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को पिछले दिनों दुबहर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत युवक के घरवालों से मिले। उन्होंने घरवालों से बातचीत के दौरान मौत के बाद मुआवजा की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज और बाद में गांव में घुसकर पुलिस के तांडव की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

विधायक विश्वकर्मा के पिता वीरेंद्र पासवान से मिले और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने आर्थिक सहायता भी दी। वहां से ग्रामीण अर्जुन सिंह के घर गये। वहा आरोप लगाया गया कि उनके घर में पुलिस बिना महिला पुलिस के घुसी और खिड़की, दरवाजे, कुर्सी, आलमारी, टोटी, स्विच बोर्ड आदि को तोड़ दिया। महिलाओं को गालियां दी। प्रशांत का मोबाइल छीन ले गए तथा अर्जुन सिंह को घसीटते पुलिस स्टेशन ले गए। यही हाल पूर्व प्रधान सुनील कुमार मिश्रा के यहां रहा। यहां भी आरोप लगाया कि उन्हें गांव के लोगों ने बताया कि महिला पुलिस दो दिन तक रात को दो बजे घर में घुसी और महिलाओं को बेइज्जत किया। विधायक राम इकबाल सिंह ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच की मांग की है। इस मौके पर गीता शरण सिंह, गंगा विष्णु, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें