फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ सिकंदरपुर को मनियर का पदभार देने पर सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। नगर पंचायत मनियर की ईओ रही मणिमंजरी राय की आत्महत्या में आरोपित रहे सिकंदरपुर के ईओ को दुबारा नगर पंचायत मनियर का चार्ज मिलने की संभावना पर नगर पंचायत के दो तिहाई सभासदों ने एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन देकर दुबारा चार्ज न दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि सिकंदरपुर के ईओ संजय राव पूर्व में नगर पंचायत मनियर के चार्ज पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल में ईओ भ्रष्टाचार में डूबे रहे। कमेटी की ओर से हुई 12 बिंदुओं पर जांच में अध्यक्ष और सिकंदरपुर के ईओ दोषी भी पाए गए, जिस पर कार्रवाई लंबित है। अधिशासी अधिकारी पर नगर पंचायत मनियर के सभासदों कि शिकायतों पर लोकायुक्त की जांच भी चल रही है। उल्लेख किया गया है कि अपने ऊपर चल रही जांच को प्रभावित करने के लिए शासन को अंधेरे में रखकर वह तथ्यों को छिपाकर उक्त ईओ द्वारा नगर पंचायत मनियर का चार्ज लेने के लिए आदेश कराया गया है। आए हुए आदेश को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा पत्र भी शासन में भेजा जा चुका है। यदि सिकंदरपुर के ईओ मनियर का चार्ज दिलाया गया तो सबूतों से छेड़छाड़ कर अपने ऊपर चल रही जांच को प्रभावित करेंगे। आरोप है कि पूर्व में रही ईओ मणिमंजरी राय की आत्महत्या के मामले में तीन माह तक फरार भी रह चुके हैं। जनहित और न्याय की दृष्टि से अधिशासी अधिकारी सिकंदरपुर को नगर पंचायत मनियर का चार्ज न दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सभासद अंजनी कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, धनजी प्रजापति, मीरा देवी, प्रभुनाथ उपाध्याय, शिल्पी देवी, गायत्री देवी, विनय सिंह, अमित कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें