त्रिवेंद्रम में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होने के लिए
- फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राष्ट्रीय आयोजन 27 से 31 दिसंबर को त्रिवेंद्रम में होने जा रहा है। जिसमें प्रतिभागिता के लिए केरल रवाना होने से पहले सनबीम स्कूल अगरसंडा में परियोजना सुधार के लिए तीनों बाल वैज्ञानिक कार्तिक पांडेय, अंशु यादव और कौशिकी रश्मि को आवश्यक सुझाव राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डा. सुधीर कुमार सिंह, एकेडमिक समन्वयक डा. प्रतिभा त्रिपाठी, विज्ञान संचारक आशुतोष कुमार सिंह तोमर के द्वारा दिया गया।
ज्ञात हो कि चार से छह नवंबर को गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन में बलिया जिले के तीन बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ था। चयनित तीनों बाल वैज्ञानिक जिला समन्वयक के नेतृत्व में त्रिवेंद्रम में होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए 26 को सुबह वाराणसी से हवाई जहाज से रवाना होंगे।