फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर चट्टी पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने एक युवक को धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बसारिकपुर गांव निवासी परवेज खान 45 गांव की चट्टी स्थित दुकान से खाद लेने के लिए मंगलवार की सुबह गया था। परवेज सड़क पार कर रहे थे कि तभी गांव का युवक गति से बाइक चलाते हुए आकर उन्हें धक्का मार दिया। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परवेज के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें