बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर में बृहस्पतिवार को एसडीएम, सीओ के सामने गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह को शुक्रवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शाम को पुलिस ने दूसरे भाई नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि सभी आरोपियों पर 75-75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। किसी तरह का कोई दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि वे बलिया में ही कैंप करेंगे। 24 घंटे में परिणाम सामने आएगा।