फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु मेले की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सीएम से मिले बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह, कहा-मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा, नहीं होगा अवैध कब्जा 

Thu, 09 Jul 2020 06:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया है कि बलिया जिले के इब्राहिमाबाद पशु मेले की जमीन पर किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। जो कब्जे का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी हो। ये जानकारी बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फोन पर अमर उजाला को दी। 

विज्ञापन


बैरिया विधायक ने बताया कि मंगलवार शाम लखनऊ स्थित सीएम आवास में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और इब्राहिमाबाद पशु मेले की जमीन का मामले की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि मेले की जमीन पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। अगर किसी ने कब्जा किया भी होगा तो उसे बलपूर्वक खाली करा दिया जाएगा।

विधायक ने इब्राहिमाबाद में स्पोर्ट्स कॉलेज, लालगंज व नारायणगढ़ में विद्युत उपकेंद्र सहित कई कार्यों की मंजूरी का भी आग्रह किया। इस पर सीएम ने कहा कि संबंधित मंत्रालय के मंत्री से मिलकर अपनी बात रखिए, मेरे पास जैसे ही पत्रावली आएगी, मंजूरी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बाढ़ व कटान के संबंध में भी जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें