थाने में बरामद रिवाल्वर के साथ आरोपी धीरेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ 'डब्लू' की निशानदेही पर रेवती थाने की पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार धीरेंद्र ने बयान दिया है कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी।
ये है मामला :
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में बीते गुरुवार को टेंट लगाकर हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन को लेकर खुली बैठक हो रही थी। इसी दौरान आधार कार्ड से मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी हुई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई।