फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया हत्याकांड: विधायक सुरेंद्र बोले, पार्टी हाईकमान से नहीं मिला नोटिस, मैं अपने स्टैंड पर हूं कायम 

Tue, 20 Oct 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया हत्याकांड के आरोपी को मिठाई खिलाते भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोटा आवंटन के लिए दुर्जनपुर गांव में बुलाई गई खुली बैठक में एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी धीरेंद्र प्रताप के परिवार का पक्ष लेने के मामले में विपक्ष और पार्टी हाईकमान के निशाने पर रहे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर कहा कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं। जो भावना पहले थी, आज भी है, कल भी रहेगी।  दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।इसके बाद न्याय पालिका को जो करना होगा करेगी। कहा पार्टी का नोटिस अभी नहीं मिला है। यदि मिलता है तो वह अपनी भावना प्रकट कर देंगे। 

विज्ञापन


 

भाजपा विधायक के साथ राशन वितरित करता बलिया हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक ने कहा कि गोली चलाने से जो बेचारा मर गया है, उस पक्ष की ओर से एफआईआर हो गई है, लोग जेल भी चले गए, लेकिन लाठी-डंडे से 80 साल के बुजुर्ग के हाथ-पैर टूट गए हैं, उनको भी तो न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई की निंदा करते हैं।
विज्ञापन

बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
फोन पर बातचीत में विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय वे लखनऊ में ही हैं। दोनों पक्षों को न्याय मिलना चाहिए। कहा कि धीरेंद्र सिंह की माता, बहनों, पिता को मारा-पीटा गया है, तो उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए। जब तक दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है वह अपने स्टैंड पर कायम रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें