फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः खैरा मठ पर महंत बनाने के लिए दर्जनों की संख्या में पहुंचे साधु, पुलिस सभी को ले गई थाने

विज्ञापन
बेल्थरारोड क्षेत्र के खैरा मठ के महंथ बनने के लिए आए साधु से गाड़ी रोककर पूछताछ करती पुलिस। संवा? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र के खैराडीह स्थित मठ के महंत के निधन के बाद महंत पद के लिए विवाद नहीं थम रहा है। सोमवार को मठ का महंत बनाने के लिए दर्जनों साधु मठ पर पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर उभांव पुलिस के कान खड़े हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद उभांव पुलिस तुरंत मौके पहुंच कर मठ के गेट में साधुओं को प्रवेश करने से मना कर दिया और थाने पर लेकर चली गई। पुलिस ने कहा कि एसडीएम द्वारा कोई कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है तो मठ पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। इसके बाद सभी वापस चले गए।
बभनौली कुटी के महंत दिनेश त्यागी का कहना था कि उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव को अनुमति के लिए पत्रक दिया गया था। वहीं, मठ के महंत के निधन के बाद मठ के सेवादार संजय तिवारी का कहना है कि मठ का इस समय कोई महंत नहीं है। इसके चलते हम मंदिर में दीपक जलाते हैं और पूजा करते हैं। हमें इससे कोई लेनादेना नहीं है। इस बाबत उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र का कहना है कि खैरा मठ पर महंत को लेकर विवाद है। यहां कोई भंडारा आयोजित नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें